पदमपुर: NDPS एक्ट के तहत फरार वांछित आरोपी को घमुंडवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे हैं वांछित आरोपी को घमुडवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घमुडवाली थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात को करीब 9:00 बजे आरोपी तुलसाराम को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के द्वारा पोस्त की सप्लाई की जाती थी इस मामले में जनवरी माह में पदमपुर पुलिस ने 6 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।