मूंधड़ा हॉस्पिटल में फिर मरीज के परिजन और स्टाफ आमने-सामने
बीकानेर के मूंधड़ा हॉस्पिटल में एक बार फिर मरीज के परिजनों और स्टाफकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर मरीज को इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट करने में लापरवाही बरतने और समय पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, 70 वर्षीय रोशन की तबीयत बिगड़ रही थी और उनकी सांस फूल रही थी। व्हीलचेयर के लिए करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आरोप है कि इसी दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया।
मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल में मौजूद स्टाफ से तीखी बहस हो गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, लापरवाही के आरोपों को लेकर अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
JBN NEWS BIKANER — सच के साथ, आपके साथ।