बीकानेर नगर निगम चुनाव: टिकट कटने पर गर्माई सियासत, महावीर रांका ने दी अपनी प्रतिक्रिया
बीकानेर निकाय चुनाव में भाजपा नेता महावीर रांका के टिकट कटने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
हाल ही में भाजपा के निकाय चुनाव सह-प्रभारी महावीर राज सैनी ने बयान दिया था कि, "महावीर रांका का नाम फाइनलिस्ट में था ही नहीं, इसलिए टिकट काटने का सवाल ही पैदा नहीं होता।" उन्होंने यह भी कहा कि रांका जी ने पार्टी के फैसले का सम्मान किया है।
लेकिन अब महावीर रांका ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि रविवार शाम को भाजपा नेता एवं चुनाव संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य का और सोमवार सुबह शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का फोन आया, उसके बाद ही नामांकन भरा
अब सवाल यह उठता है कि - जब नाम फाइनल लिस्ट में था ही नहीं, तो पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने खुद फोन करके नामांकन भरने को क्यों कहा?
पार्टी के अंदर की इस राजनीति पर आपकी क्या राय है? कमेंट्स में जरूर बताएं! 👇
#Bikaner #BikanerElections2026 #BikanerBJP #MahavirRanka #MahavirRajSaini #BikanerPolitics #NagarNigamChunav #RajasthanPolitics #BikanerNews #निकाय_चुनाव