आबू रोड: आबूरोड के आरटीओ ऑफिस के सामने सियावा मेले में जाने के दौरान हुआ हादसा,बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल
आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में सियावा गांव के गणगौर मेले में जाने के दौरान एक सड़क हादसा हो गया। आरटीओ ऑफिस के सामने बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से बाइक अचानक स्लिप हो गई, जिससे बाइक सवार और साथ में बैठा एक बालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।