हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पोहरी में आदर्श विद्यालय पोहरी से शासकीय महाविद्यालय पोहरी तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रैली में पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह,जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामकली आदिवासी, उपाध्यक्ष श्री मन्नालाल रावत, नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णलता शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम श्री जे पी गुप्ता व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक देशभक्ति के उत्साह के साथ शामिल हुए।
#HarGharTiranga
#shivpuri