बलरामपुर: महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु 'प्रोजेक्ट संवर्धन' विशेष अभियान को लेकर डीएम विपिन जैन ने की प्रेसवार्ता
जनपद में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान “प्रोजेक्ट संवर्धन” संचालित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम एवं समुचित पोषण सुनिश्चित करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार लाना है। अभियान के संबंध में डीएम श्री विपिन कुमार जैन द्वारा प्रेस वार्ता की गई ।