बेलौंजा गांव में नवनिर्मित कला मंच का हुआ उद्घाटन
रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत दारानगर पंचायत के बेलौंजा गांव में शनिवार को नवनिर्मित कला मंच का उद्घाटन किया गया। पंचायत समिति सदस्य अमिता कुमारी, समाजसेवी बसंत कुमार, पूर्व प्रमुख रमेंद्र राम, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्थानीय नवयुवक संघ पूजा कमेटी, बेलौंजा की ओर से अतिथियों को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
🎥 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें — अपना रोहतास न्यूज के साथ।
#बेलौंजा #नौहट्टा #दारानगरपंचायत #रोहतास #कला_मंच #उद्घाटन_समारोह #स्थानीय_समाचार #अपना_रोहतास #ApnaRohtas #RohtasNews #BiharNews
Nauhatta, Rohtas | Oct 10, 2026