श्री यादव सभा जगाधरी-यमुनानगर द्वारा महान स्वतन्त्रता सैनानी वीर बलिदानी महाराजा राव तुलाराम जी बलिदान दिवस यादव सभा भवन, सरपंच धर्म कांटा, मंडोली मे मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ राव तुला राम जी की प्रतिमा पर अतिथियों, सभा के पदाधिकारियों एवं सर्व समाज बच्चों, महिलाओं और पुरुषों द्वारा पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डॉo अतुल यादव, प्रधान यादव सभा कुरूक्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि बलवंत यादव, प्रधान यादव सभा अम्बाला रहें। सभा में मंच संचालन करते हुए डॉo, रविश चौहान ने बताया की अतिथियों को प्रधान यादव सभा जगाधरी-यमुनानगर जय प्रकाश एवं उनके साथियों दया राम यादव, राम कृपाल यादव, अमर यादव, पवन यादव, मनोज यादव, परमानन्द यादव राम कृष्ण यादव, डॉ देवेन्द्र यादव, आदि ने पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथी डॉo अतुल यादव ने राव तुलाराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होनें 1857 की क्रांन्ति मे उनके एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे मे बताया। सभा को जयप्रकाश यादव, अमर यादव, पवन प्रताप यादव, मनोज यादव, रामकुमार यादव, परमानन्द यादव आदि ने सम्बोधित किया। सभा की ओर , डॉo अतुल यादव, बलवंत यादव, डॉo रविश चौहान, जयप्रकाश यादव आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे डॉo देवेन्द्र यादव ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए बताया की इस प्रकार के सम्मेलन हरियाणा के हर जिले में आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने कहा की यादव सभा सर्व समाजहित में समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे की दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, निरक्षरता आदि को दूर करने का कार्य करती रहेगी।