संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, 10 दिसंबर को लखनऊ में विशाल रैली
मिर्जापुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश ने संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के निर्णय के अनुसार 25 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में एक दिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा, जबकि 10 दिसंबर को लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर विशाल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संगठन ने संविदा कर्मियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने, श्रमिकों का वेतन 22 हजार रुपये तथा एसएसओ एवं लाइनमैन का वेतन 25 हजार रुपये निर्धारित करने, सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने और दुर्घटना में घायल कर्मियों का विभागीय खर्च पर इलाज कराने की मांग की है।
इसके अलावा मृत्यु अथवा स्थायी दिव्यांगता पर 20 लाख रुपये का बीमा, रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर समायोजन, छंटनी किए गए कर्मचारियों की बहाली तथा अन्य मांगों को पूरा करने की अपील की गई है। संगठन ने प्रबंधन से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
#Mirzapur #विद्युतसंविदाकर्मी #संविदाकर्मियोंकीमांग #कर्मचारीआंदोलन #शक्तिभवन #लखनऊ #TodayMirzapurNews #जनताकीआवाज
Mirzapur, Mirzapur | Nov 25, 2026