*मीरजापुर में मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस, SP ने क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज को दी सलामी*
*मीरजापुर।* पुलिस लाइन में पुलिस झण्डा दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज को फहराकर सलामी दी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव ने पुलिस ध्वज के प्रतीक स्टीकर को SP की बाईं जेब के ऊपर चस्पा कर स्वागत किया।
SP ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ध्वज हमारे चरित्र और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। यह ध्वज हमें देश सेवा और लोक सेवा के लिए प्रेरणा देता है।
बता दें, 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने यूपी पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। यूपी पुलिस देश का पहला राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज मिला। इसीलिए हर साल 23 नवंबर को पुलिस झण्डा दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान SP ऑपरेशन, ASP नगर, CO सदर, CO लालगंज, CO ऑपरेशन, RI पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
#MirzapurPolice #PoliceFlagDay #UPPolice #TodayMirzapur