राजपुर: 15 दिन बाद भी बकसपुर लूटकांड का खुलासा नहीं हुआ, पुलिस पर उठे सवाल
बकसपुर के जंगल में तीन नकाबपोश बदमाशों ने नगर पंचायत कर्मचारी को रोककर उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इसे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत स्थानीय लोगों ने जल्द खुलासा न