हरिहरगंज: हरिहरगंज टंडवा रोड स्थित विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल में जीके क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
हरिहरगंज टंडवा रोड स्थित विक्टोरिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार के दोपहर 12:00 बजे जीके क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया।