बांसगांव: गजारी में घर में घुसकर की गई मारपीट में तीन लोग हुए घायल, बाँसगाँव पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
बांसगांव थाना क्षेत्र के गजारी गाँव में शनिवार को पुस्तैनी मकान की पुरानी दीवार पर नई दीवार का निर्माण करने वाले के घर 6 लोगों ने घर में घुसकर तीन लोगों को लाठी डंडे और राड से मार पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। बाँसगाँव पुलिस ने 6 लोगों के विरुध केस दर्ज करके घटना की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।