बांसगांव: सरयू नदी की कटान से प्रभावित बगहा गांव मे रेडक्रास की टीम ने पहुंच कर लिया जायजा, बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी सहायता
बड़हलगंज सरयू नदी की कटान से प्रभावित बगहा गांव में सोमवार को रेडक्रास की टीम ने पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को सांझा किया। और आश्वासन दिया है कि समय रहते पीड़ित परिवार को राहत सामग्री के सभी जरूरतें पूरी की जाएगी। रेडक्रास गोरखपुर के मंडल कोआर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बगहा देवार गांव में पहुंच कर एक एक पीड़ित परिवार मिले।