बांसगांव: ड्रग इंस्पेक्टर ने बाँसगाँव में शक्ति व शुभम मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, दुकानदार दुकानें बंद कर हुए फरार
जिला औषधि निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा आज बांसगांव कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित शक्ति मेडिकल स्टोर और शुभम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। कस्बे के अन्य दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। निरीक्षक के दौरान शक्ति मेडिकल स्टोर पर से ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दो दवाओं का सैम्पल लिया गया। अन्य दवाओं का बिल मांगा गया।