बांसगांव: बांसगांव के उप जिला अधिकारी व तहसीलदार के खिलाफ जिलाधिकारी ने जारी किया कारण बताओं नोटिस
बांसगांव में गांव के रास्ते को लेकर की गई शिकायत के प्रति गंभीरता न बरतना एसडीएम केशरी नंदनp तिवारी एवं तहसीलदार नरेंद्र कुमार को महंगा पड़ा है। दोनों अधिकारियों ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) के निस्तारण रिपोर्ट को बिना देखे आगे बढ़ा दिया था। शासन से फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता ने असंतोष जताया।