सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नया टोला के रहने वाले सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता राजमणि प्रसाद सिंह डायरेक्टेड जनरल मेडल से सम्मानित
CPWD की स्थापना दिवस के मौके पर विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में सूरजगढ़ा नगर परिषद का नया टोला के रहने वाले अधीक्षण अभियंता राजमणि प्रसाद सिंह को प्रतिष्ठित डायरेक्टर जनरल मेडल से सम्मानित किया गया. सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें यह सम्मान केंद्रीय शहरी विकास एवं निर्माण मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदान किये.