टीकमगढ़: नेकी की दीवार पर मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी!
टीकमगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब “नेकी की दीवार” के पास एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर बच्चे की डिलीवरी किस अस्पताल में हुई, उसके माता-पिता कौन हैं और नवजात को इस तरह लावारिस हालत में क्यों फेंका गया।