बासोदा: गुना में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव, विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन
Basoda, Vidisha | Apr 16, 2025 बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे बासौदा में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कहा है कि गुना में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव किए गए हैं जिसके चलते कई लोग घायल हुए हैं