जमुई: +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय कुमार में सम्मान समारोह का आयोजन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Jamui, Jamui | Apr 4, 2026 कुमार स्थित +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार की शाम 4:00 बजे तक 'प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आगे और बेहतर प्रदर्शन कर जिला व राज्य के साथ देश का नाम रौशन करने को लेकर हौसला अफजाई किया गया।