बवानी खेड़ा: जिला के सभी स्कूलों में 27 जनवरी शनिवार को रहेगा अवकाश डीसी नरेश नरवाल
भीम खेल परिसर में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। स्कूली बच्चों ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला स्तर के अलावा जिलाभर के स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों की प्रतिभागिता को देखते हुए डीसी नरेश नरवाल ने जिला के सभी स्कूलों में 27 जनवरी को अवकाश की घोषणा की।