#Balrampur ! शिक्षकों के मान-सम्मान के लिए एकजुट हों: पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खान...
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों और मदरसों में सपा नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की जोरदार अपील
#बलरामपुर: #तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में खंड शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तूफानी जनसंपर्क किया। तुलसीपुर के विभिन्न विद्यालयों और मदरसों में पहुंचकर नेताओं ने शिक्षकों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में डॉ. त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे तुलसीपुर के पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खान ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं और उनके हितों की रक्षा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि डॉ. संजय त्रिपाठी शिक्षकों की हर समस्या को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।
इस दौरान डॉ. भानू त्रिपाठी, ओंकारनाथ पटेल, अरविंद यादव, डब्लू चतुर्भुजी यादव, संजीव यादव, आरिफ खान, हाजी साहब, सुभाष चतुर्वेदी और इकबाल जावेद फ्लावर समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने घर-घर और विद्यालय-विद्यालय जाकर शिक्षकों से संपर्क किया और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
#balrampur #tulsipur