हमीरपुर: कुरारा के कान्हा गौशाला का चेयरमैन व पशु चिकित्सा विभाग के कर्मियों ने किया औचक निरीक्षण
कस्बा कुरारा के कान्हा गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए संचालित व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष व पशु चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा किया गया।स्थानीय कान्हा गौशाला में संरक्षित गौ वंश की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पशु चिकित्सा लय की टीम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने पशुओं के रख रखाव व चारा भूसा आदि का निरीक्षण किया।