हमीरपुर: सजेती के आनूपुर मोड़ के पास कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दम्पति
सजेती के आनूपुर मोड़ के पास कानपुर-सागर हाईवे पर बाइक सवार दम्पति कार की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। गौरा देवी मोहल्ला निवासी दंपति घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। दंपति बाइक से हमीरपुर की ओर जा रहे थे तभी हाईवे पर अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी।