हमीरपुर: सजेती के बांध गांव निवासी किसान की थ्रेसर से उंगलियां कट गईं, कानपुर रेफर किया गया
फसल की थ्रेसरिंग कराते समय एक किसान की बाएं हाथ की उगलियां कट गईं। थाना सजेती क्षेत्र के बांध गांव निवासी 45 वर्षीय किसान अनिल ने बताया कि वह अपने खेतों में फसल की थ्रेसरिंग करवा रहा था, तभी उसका हाथ अचानक थ्रेसर में चला गया। जिससे उसकी बाएं हाथ की उंगलियां कट गई हैं।