बिझौली गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर घर के दरवाजे के सामने जबरन नाली खोदने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। रविवार लगभग 03 बजे पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार नाली की खुदाई से आवागमन में परेशानी हो रही है और विरोध करने पर पड़ोसी विवाद पर उतारू हो गए। महिला ने कार्यवाही की मांग की।