भभुआ: भभुआ बस स्टैंड बाईपास में ओवरलोड गिट्टी लदे टेलर पर ₹8 लाख 95 हजार का लगा जुर्माना, चालक धराया
Bhabua, Kaimur | Aug 14, 2025 भभुआ बस स्टैंड बाईपास में ओवरलोडेड गिट्टी लदे टेलर को 8 लाख 95 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर चालक को पकड़ा गया है। गुरुवार को 3 बजे जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि भभुआ बस स्टैंड बाईपास रोड में गिट्टी लदे एक टेलर को परिवहन करते देखा गया तो गृहरक्षकों की सहायता से रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक गिट्टी लेकर भागने लगा। जहां खदेड़कर टेलर को पकड़ा गया है।