भभुआ: बारे मोड़ के पास बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो मजदूर घायल, एक को रेफर किया, 112 पुलिस ने कराया इलाज
Bhabua, Kaimur | Aug 14, 2025 बारे मोड़ के पास बाइक व ई-रिक्शा के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार 9 बजे की बताई गई। दोनों सोनहन थाना क्षेत्र के जागेबराव गांव के सुरेंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र रवि राम तथा वीरेंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र बबुआन राम बात जाता है। परिजनों ने कहा दोनों युवक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर भभुआ मजदूरी करने जा रहा था।