सिकंदराराऊ: अलीगढ़-एटा नेशनल हाइवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ एटा हाईवे पर गांव टोली के पास नोएडा से बाइक से अपने घर जनपद औरैया के गांव बेला जा रहे एक युवक श्याम सिंह पुत्र विनोद सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पंहुच गई।