गुना नगर: पीजी कॉलेज गुना में प्लेसमेंट ड्राइव और स्वरोजगार मार्गदर्शन का आयोजन, 16 युवतियों को मिला रोजगार
गुना बेरोजगार युवतियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव और स्वरोजगार मार्गदर्शन का आयोजन आज पीजी कॉलेज गुना के सेमिनार हॉल में किया गया। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय, और शासकीय पीजी महाविद्यालय ने सहयोग किया।