गुना नगर: मानस भवन मे हुई बैठक ,14 जुलाई को निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ देंगे भक्तों को दर्शन
गुना में 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा दोपहर 01 बजे प्लेयोटल होटल से शुरू होकर गायत्री मंदिर चौराहे पर समाप्त होगी। इस रथयात्रा में रूस और उज्जैन के भक्तों द्वारा हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन किया जाएगा। रथ की ऊंचाई 22 फुट और वजन 8 हजार किलो है, जिसे उज्जैन से गुना लाया जाएगा।