गुना नगर: अकोदा गांव के लोगों ने ग्राम खेरोदा और आसपास के गांवो में जंगल काटने की लगाए आरोप, जिला वन मंडल अधिकारी से की शिकायत
गुना की बमोरी तहसील के अकोदा गांव के लोगों ने अवैध रूप से जंगल काट कर जमीन बनाकर हकाई जुताई करने के आरोप लगाए है। अकोदा के लोगों ने जिला वन मंडल अधिकारी को शिकायत में बताया, खेरोदा और आसपास के लोगों द्वारा जंगल काटकर समतल किया जा रहे है। जंगल की जमीन पर हकाई जुताई की जा रही है। मवेशियों को जंगल में चरने और तालाब की तरफ नही जाने देते। कार्यवाही की मांग की।