गुना नगर: गुना में ब्रिथ एनालाइजर लेकर बस स्टैंड पहुंची यातायात पुलिस, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर यात्री बस और अन्य वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की। बस स्टैंड पर ब्रीथ एनालाइजर लेकर बस स्टैंड पहुंची। यातायात पुलिस ने रात में यात्री बसों के ड्राइवर की जांच की। जांच में कोई भी ड्राइवर नशे में नही मिला। सभी को नशा करके वाहन न चलने की हिदायत दी। जिससे स्वयं और यात्री सुरक्षित रहे।