गुना नगर: जगनपुर में प्रधानमंत्री आवास मल्टी से चार लोगों की चार बाइक हुई चोरी, कैंट थाना में की शिकायत
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के जगनपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास मल्टी से बीती रात चार लोगों की चार बाइक चोरी हो गई। फरियादी भजनलाल, श्रीनंदन शर्मा, मनीष शर्मा, कन्हैयालाल ने 3 जुलाई को बताया, अज्ञात चोर बाइक चोरी करके ले गए। चोरो की चप्पल खेतो में कीचड़ में मिली है। बाइको के कुछ पार्ट्स भी खेतो में मिले है। शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।