गुना नगर: अमरोद गांव में ठेका पर दी गई पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षो में मारपीट, एक पक्ष के 10 से 12 लोग घायल अस्पताल में भर्ती
गुना के बमोरी थाना क्षेत्र के अमरोद गांव में ठेका पर दी गई पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के 10 से 12 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। 3 जुलाई को घायलों ने बताया, जमीन पर पट्टा हमारा है। पिछले 10 सालों से एक दबंग व्यक्ति को जमीन ठेका पर देते थे। और हम मजदूरी करते थे। अब दबंग जमीन नही छोड़ रहे। पुलिस जांच में जुटी है।