बड़गांव: उदयपुर में 300 हैक्टेयर में तुअर-उड़द की खेती शुरू, शिवराज सिंह चौहान ने ICAR बैठक में दिए दिशा-निर्देश
उदयपुर, 3 मई – राष्ट्रीय दलहन मिशन के तहत उदयपुर जिले में तुअर और उड़द की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने 300 हैक्टेयर क्षेत्र में कृषि प्रदर्शन स्थापित किए हैं। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई ICAR की समीक्षा बैठक में दलहन और बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।