बड़गांव: खेलगांव के नबील अज़ीज़ ने दुबई के सेवन डिस्ट्रिक्ट क्लब से किया करार, बने एमिरेट्स D50 के बेस्ट बॉलर
महाराणा प्रताप खेलगांव के प्रतिभाशाली क्रिकेटर नबील अज़ीज़ का चयन दुबई के प्रतिष्ठित सेवन डिस्ट्रिक्ट क्लब के लिए हुआ है। उन्होंने क्लब के साथ 1 वर्ष का करार किया है और यूएई राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए भी प्रयासरत हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित एमिरेट्स D50 टूर्नामेंट में नबील ‘बेस्ट बॉलर’ रहे और चैंपियन ट्रॉफी में भारतीय टीम को नेट्स अभ्यास करवाया।