बड़गांव: भूपालपुरा थाना क्षेत्र में 1 साल पहले सोने के जेवरात चोरी करने वाला आरोपी किरायेदार गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद
भूपालपुरा थाना क्षेत्र में एक साल पहले मकान से सोने के जेवर चोरी करने वाला किरायेदार नरपत सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6 तोला वजनी तीन चेन बरामद की गईं। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर गठित टीम ने सेक्टर-3 डोरे नगर से आरोपी को पकड़ा। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पूछताछ जारी है।