बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने एमबी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार दोपहर एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह के साथ एमबी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, ओपीडी और आपातकालीन विभाग का जायज़ा लेकर चिकित्सा सेवाओं, दवा आपूर्ति और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों की सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।