आज़मगढ़: जिले में मऊ जनपद के कोपागंज निवासी अभियुक्त सलीम नट व गिरोह के 3 सदस्यों को पशु तस्कर गैंग के रूप में किया गया सूचीबद्ध
अभियुक्त सलीम नट निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ, जो वर्तमान में आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर पशु तस्करी जैसे अपराध कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसपी द्वारा गैंग को जनपद स्तर पर पशु तस्कर गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।