आज़मगढ़: पचास हजार रुपए से ज्यादा नकदी ले जाने को लेकर मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने नियमों की दी जानकारी
आजमगढ़ में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर 30 एफएसटी टीम अवैध रूप से ले जाए जा रहे धन को जब्त करने के लिए कार्य कर रही हैं। 50 हजार रुपए के मानक से ज्यादा धन ले जाने पर कार्रवाई होगी। डॉक्यूमेंट दिखाने पर धन वापस कर दिया जायेगा। मामले में जनपद के मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धन ले जाना गुनाह नहीं है जो भी धन ले जा रहे उसका डॉक्यूमेंट हो।