आज़मगढ़: पिपरहा दुलियाबाद में मामूली विवाद में मारपीट कर एक पक्ष के पांच लोगों को किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बिलरियागंज थाना के पिपरहा दुलियाबाद में पैर पर साइकिल चढ़ने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने शिकायत करने गए 5 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल करन कुमार ने बताया कि उसका भतीजा पैदल जा रहा था तभी गांव का ही एक लड़का साइकिल से आकर उसके पैर पर साइकिल चढ़ा दिया। दूसरे पक्ष के यहां गए। वहां पर मारपीट हुई।