आज़मगढ़: फरिहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से संदिग्ध हालत में गिरकर युवक की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
सिधारी थाना के छतवारा उर्फ हैदराबाद के निवासी 29 वर्षीय सुधीर श्रीवास्तव पुत्र विनोद श्रीवास्तव वर्तमान में लखनऊ में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। सुधीर श्रीवास्तव मंगलवार की रात में करीब 11 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर लखनऊ जा रहे थे। वह बिना किसी के संग अकेले ही जा रहे थे। लेकिन फरिहा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में ट्रेन से गिर गए।