आज़मगढ़: थाना कोतवाली, सिधारी समेत विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 322 वाहनों का किया गया चालान व 01 वाहन सीज
SP अनुराग आर्य यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने का प्रयास कर रहे। इसी क्रम में जिले के 104 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 2016 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा मोटरसाईकिल पर 3 सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 322 वाहनों का चालान व थाना कोतवाली से 1 वाहन को सीज किया गया।