गुना नगर: जिला अस्पताल में गुटखा खाने पर तगड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वाले 13 लोगों पर कार्यवाही, विरोध पर प्रशासन की नसीहत
गुना जिला अस्पताल में 8 अप्रैल को तंबाकू खाने बीड़ी सिगरेट पीने पर बड़ी कार्यवाही की गई। सीएमएचओ ने बताया, कलेक्टर के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नियुक्त टीम ने गुटका सेवन धूम्रपान पर 13 लोगों पर कार्यवाही कर ₹1450 जुर्माना किया। कुछ शिक्षित लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर विरोध किया हंगामा किया। उन्हें अस्पताल प्रशासन ने समझाया।