*छात्र-युवाओं के आंदोलन की ऐतेहासिक जीत के बाद गुना में विजय जुलूस निकाला।*
केंद्रीय शिक्षा मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लोगों के आंदोलन के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन नई दिल्ली के जंतर-मंतर से देश के कोने-कोने तक फैल गया। स्टूडेंट्स, युवा, टीचर, प्रोफेसर, अभिभावक और हर तरह के लोग लाखों की संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए।
स्थानीय शास्त्रिपार्क पर पिछले 8दिनों से प्रदर्शन जारी है। आंदोलन की जीत की खुशी होने जमकर नारेबाजी,जन गीत गए व लक्ष्मीगंज, जयस्तंभ चौराहा शास्त्री पार्क तक विजय जुलूस निकाला गया। #NET# #पेपर #लीक#