भिवानी: लापता युवक का मुंढाल के खेतों में मिला शव, पुलिस जुटी जांच में
हिसार जिला के सिंघवा खास निवासी 35 वर्षीय संदीप मंगलवार शाम को बिना बताए अपने घर से लापता हो गया। स्वजन ने उसकी हर संभव जगह पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मुंढाल कलां चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुंढाल के खेतों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव के कपड़ों की तलाश ली। प