कुंडा: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने अवसानगंज रोड से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रतापगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ कुंडा ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की कल्लू सोनकर उर्फ विपिन कुमार सोनकर निवासी भरतगढ़ थाना संग्रामगढ़ को अवसानगंज रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद ईंट अद्दा बरामद किया गया। अभियुक्त ने वादी के सर पर ईंट पत्थर से मारकर घायल कर दिया था।