पटियाली: एसपी ने सिकन्दरपुर वैश्य थाने का किया औचक निरीक्षण, जारी किए दिशा निर्देश
एसपी ओ.पी. सिंह ने थाना सिकन्दरपुर वैश्य का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखों, सीसीटीवी व्यवस्था और थाना परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने, लंबित माल के शीघ्र निस्तारण और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी चंचल सिरोही सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।