बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस का फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान, कुर्की की कार्रवाई
बेगूसराय पुलिस ने फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया है. इस दौरान कुर्की की कार्रवाई की गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया की हत्या, लूट, बलात्कार पुलिस पर हमला जैसे जघन्य कांडों में फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया.